Pages

भाई पर कविता

भाई तो आखिर भाई होता है
माँ बाप की आन होता है।
अपनी बहन की शान होता है।
अपनी बीबी की जान होता है।
अपने बच्चों की मुस्कान होता है।
भाई तो आखिर भाई होता है।
अपने माँ बाप का दुलार होता है।
अपनी बहन का प्यार होता है।
अपनी बीबी का इंतजार होता है।
अपने बच्चों का उपहार होता है।
भाई तो आखिर भाई होता है।
अपने माँ बाप की बीमारी में श्रवन कुमार होता है।
अपनी बहन की बिदाई में सुकुमार होता है।
अपनी शादी में बीबी के सपनो का राजकुमार होता है।
अपने बच्चों के जन्म पर जिम्मेदारी का अहसास होता है।
भाई तो आखिर भाई होता है।

No comments:

Post a Comment