Pages

महाभारत... कल और आज...

दुर्योधन और राहुल गांधी...
इन्हें अपने टेलेंट पर नहीं ,अपने पुश्तैनी अधिकार पर राज्य चाहिए...!!!

भीष्म पितामह और एल. के आडवाणी...
इन्हें कभी भी राजतिलक का अवसर प्राप्त नहीं हुआ, पर आदर बहुत हुआ... और जिंदगी की आखिरी दौर में दोनों ही असहाय हो गये...!!!

नरेंद्र मोदी और अर्जुन...
दोनों ही टॅलेंटेड, धर्म की राजनीति करते हुए उच्चस्तर पर पहुंच गये...!!!

कर्ण और मनमोहन सिंह...
दोनों ही टॅलेंटेड, पर गलत और अधर्म के राह पर चलने वालो के साथ. दोनों ही इन्ही लोगों के कर्म के बोझ तले दबे हुए...!!!

अभिमन्यु और अरविंद केजरीवाल...
दोनों ही रणनीति में नये और अधूरा ज्ञान होने के बावजूद, शत्रु के चक्रव्यूह में खुद के दम पर जितने कि चाह रखनेवाले. अननुभवी, एक बेचारा मारा गया, दुसरे को उखाड़ कर फेंक दिया जाएगा...!!!

दिग्विजय सिंह और शकुनि मामा...
दोनों ही कपटी और चालबाज. एक दुर्योधन को राज्य दिलाना चाहता था, और दूसरा  राहुल बाबा को...!!!

सोनिया और धृतराष्ट्र...
दोनों के आँखो पर पुत्रप्रेम का अंधेरा होने के कारण - पुत्र अक्षम और काबिल नहीं होने के बावजूद उसे ही समर्थन और सहारा देने के लिए विवश...!!!!

No comments:

Post a Comment